अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा।
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने सोमवार को मथुरा के धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर एवं ईदगाह परिसर के निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे उपकरण अगर खराब हैं तो उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। सुरक्षा में कोई चूक न हो, खुफिया एजेंसी अपना काम रही हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का दायित्व शासन और प्रशासन का है।
जुनेजा ने कहा कि सुरक्षा में यदि कोई कमी है तो उसे स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन कर दूर कर लिया जाए। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सुरक्षा के सारे उपकरण परखे गए हैं। उपकरणों में कोई खराबी नहीं है।