फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः शादी से पहले ही खुली दूल्हे की पोल, आयोजन में पड़ गया खलल

Tue, 09 Jul 2019 04:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
बरात न आने से खाली पड़ा शादी समारोह स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेवर कस्बा स्थित एक मैरिज होम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी रोकने की बात कही। जानकारी करने पर महिला का दावा सही पाया गया। 
विज्ञापन


इस बीच दूल्हा व बराती मैरिज होम में आने की हिम्मत न जुटा सके।थाने के बाहर कई घंटों तक पंचायत चलती रही। किसी भी पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

जनपद आगरा के गांव तेहरा निवासी हरिओम की शादी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव में तय हुई थी। बरात थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में आनी थी। रविवार की शाम तय समय पर बरात कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर थी। तभी पता चला कि दूल्हे की पहली पत्नी मैरिज होम में पहुंच चुकी है और वहां हंगामा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद दूल्हा व बराती वहीं रुक गए। उधर मैरिज होम में जब दुल्हन पक्ष को दूल्हे के शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो वह भी चकित रह गए। पहली पत्नी ने बताया कि 1996 में उसकी शादी दूल्हा बने हरिओम के साथ हुई थी।  

दोनों आपसी सहमति से अलग रह रहे थे, लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ है। दुल्हन को जब दूल्हे की पहली शादी की जानकारी हुई तो शादी आयोजन में खलल पड़ गया। 

इस बीच दूल्हा पक्ष व पहली पत्नी के परिजनों के बीच थाने में कई घंटो तक पंचायत चलती रही। मगर पंचायत में भी कोई हल नहीं निकला। बरात बैरंग ही वापस लौट गई। उधर बरात दरवाजे पर न आने से दुल्हन पक्ष के लोग परेशान रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें