फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एडीजी ने चुनाव कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुलिस लाइन में चुनाव कार्यालय का निरीक्षण करते एडीजी आगरा जोन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने अपराध समीक्षा बैठक के बाद चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अर्द्धसैनिक बल के ठहरने की व्यवस्था व तैयारियों आदि का जायजा लिया। एसपी से कहा कि वह लगातार समीक्षा करते रहें। अर्द्धसैनिक बल के ठहराव स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी के बाद परिसर स्थित चुनाव कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले की सीमाओं से लगने वाले गैर जनपदों की सीमाओं के बारे में जानकारी ली। एसपी अशोक कुमार राय से कहा कि बॉर्डर चेकिंग पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके बाद एडीजी ने अर्द्धसैनिक बल के ठहरने आदि की व्यवस्था आदि देखी। कंपनी के साथ आए अधिकारी से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
एसपी से कहा कि वह अर्द्धसैनिक बल के जवानों को ठहराए जाने वाले स्थानों पर विशेष नजर रखें। पानी, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए कर्मी नियुक्त करें। इसके साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें