फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी कॉलेज में 1410 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित आरसी महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाविद्यालय में 1410 सीटों पर स्नातक प्रथम वर्ष, बीए, बीएससी और एमएससी केमिस्ट्री में छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड स्थित आरसी महिला डिग्री कालेज की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। एक समय था कि यह डिग्री कालेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लड़कियों की पहली पसंद था। जनपद की मेधावी छात्राएं आज भी इस कॉलेज में प्रवेश के लिए अधिक पहुंचती हैं। अनुशासन के लिए भी विद्यालय की अपनी पहचान है।
कोई भी छात्रा बिना ड्रेस के कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सकती है। महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बीए और बीएससी के प्रवेश फार्म वितरित किए जा रहे हैं। प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव का कहना है कि इस वर्ष बीए में 960, जबकि बीएससी में 420 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी है सुविधा
महाविद्यालय में बाहरी जिले की छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था है। यहां वर्तमान में भी बीएड और एमएससी की छात्राएं हास्टल में निवास कर रही हैं। महाविद्यालय में लड़कों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहता है।
किस विषय के लिए कितनी हैं सीटें
बीए प्रथम वर्ष - 960
बीएससी प्रथम वर्ष - 300
बीएससी गृहविज्ञान प्रथम वर्ष - 120
एमएससी केमिस्ट्री- 30
महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राओं के प्रवेश मैरिट के आधार पर लिए जाएंगे। एमएससी में विश्वविद्यालय टेस्ट कराकर सीट आवंटित करेगा। विश्वविद्यालय के नियमों के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

डा. शैफाली यादव प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें