फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: चार साल तक वारिसों के नाम रिकार्ड में दर्ज नहीं किए, लेखपाल निलंबित

Wed, 30 Dec 2020 12:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव एवं आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को फतेहाबाद तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे तो खसरा खतौनी में वारिसों के नाम दर्ज किए जाने के चार चार साल पुराने आवेदन भी लंबित मिले। इस पर लेखपाल को निलंबित और कानूनगो को नोटिस जारी करने के निर्देश डीएम प्रभु एन सिंह को दिए। मामले में तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन



अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार मंगलवार सुबह 11:30 बजे फतेहाबाद तहसील पहुंचे। यहां उत्तराधिकार प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने अमर उजाला को बताया कि तहसील में चार-चार साल से आवेदन लंबित मिले। ये लापरवाही है। तहसीलदार सीमा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।

अपर मुख्य सचिव की चेतावनी- गोशालाओं में 24 घंटे में हालात नहीं सुधरे तो सीवीओ को निलंबित कर देंगे
विज्ञापन


डौकी क्षेत्र के लेखपाल सुभाष चंद यादव को निलंबित करने के आदेश जिलाधिकारी को दिए हैं। कानूनगो महेश चंद यादव की भी लापरवाही रही। उन्हें नोटिस जारी होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वारिस का नाम दर्ज होने में तीन माह से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही
विरासत पटल के अलावा नोडल अफसर ने जनशिकायतों के निस्तारण रजिस्टर देखे। एक-एक माह से शिकायतें लंबित थीं। इस संबंध में भी एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव और एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेन्द्र कुमार से नोडल अफसर ने रिपोर्ट मांगी है।

थाने में रिकार्ड मिला अपडेट
नोडल अफसर आलोक कुमार ने तहसील के बाद डौकी पुलिस थाने का निरीक्षण किया। यहां महिला हेल्प डेस्क पर रिकार्ड अपडेट मिला। शिकायतों के बाद कार्रवाई का ब्यौरा तक हेल्प डेस्क रजिस्टर में दर्ज था।

शौचालय है लेकिन पानी नहीं
डौकी गांव में नव निर्मित शौचालय देखा। उन्होंने कहा कि शौचालय अच्छा बना है लेकिन गांव में पानी की समस्या है। पानी की व्यवस्था के लिए जल निगम अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

गोशाला में व्यवस्था ठीक मिली
कोलारा कला स्थित गोशाला में अपर मुख्य सचिव को 198 गायें मिलीं। चारा के लिए भूसा भरा था। दवाई व अन्य रजिस्टर भी मेंटेन मिले। मंगलवार को गोशालाओं में व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 24 घंटे में सुधार के निर्देश दिए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें