फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में घर खरीदने का सुनहरा मौका, 13 से 45 लाख में बिकेंगे फ्लैट, 21 दिन लगेगी बोली

Mon, 12 Dec 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण अलोकप्रिय संपत्तियों को ई-नीलामी के माध्यम से बेचने जा रहा है। इसके तहत शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना में 106 फ्लैट भी बेचे जाएंगे। 
विज्ञापन
एडीए के फ्लैट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना में 106 फ्लैट आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ई-नीलामी से बेचेगा। कीमत 13 से 45 लाख रुपये तक होगी। 21 दिन तक ऑनलाइन बोली लगेगी। अगले दो से तीन दिन में ई-नीलामी के लिए पंजीकरण वेबसाइट खुल सकती है। 1500 रुपये में पंजीकरण होगा।

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण अलोकप्रिय संपत्तियों को ई-नीलामी के माध्यम से बेचने जा रहा है। सात व आठ दिसंबर को जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में ई-नीलामी सॉफ्टवेयर का परीक्षण सफल रहा। इसमें 150 से अधिक लोगों ने फीडबैक दिया। करीब 1620 संपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पहले चरण में शास्त्रीपुरम स्थित एडीए हाइट्स के 106 फ्लैट बेचे जाएंगे। इनमें 50 फ्लैट वन बीएचके के होंगे। 56 फ्लैट टू बीएचके से फोर बीएचके के होंगे। पहले चरण में 106 फ्लैट की ई-नीलामी होगी। 

21 दिनों तक लगेगी बोली

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार सॉफ्टवेयर पूरी तरह विश्वसनीय और उच्च मापदंड पर तैयार हुआ है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती। 21 दिनों तक ई-नीलामी की बोलियां लगेंगी। 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क होगा। फ्लैट की कीमत की 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करने के बाद ही खरीदार बोली में भाग ले सकते हैं।

यहां भी बिकेंगी संपत्तियां

- ताजनगरी फेज-2 स्थित एडीए हाइट्स

विज्ञापन

- जवाहपुरम में सस्ते व दुर्बल वर्ग आवास
- शास्त्रीपुरम में दुर्बल आय वर्ग के भूखंड 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें