फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इस महानगर की नई टाउनशिप में बसने का देख रहे हैं सपना...जल्द होगा पूरा, देखें कब होगी बुकिंग और सब कुछ

Thu, 26 Sep 2024 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में ककुआ और भांडई में जमीन खरीद के लिए एडीए को 242 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिली। 70 हेक्टेयर जमीन खरीदने के बाद पहला चरण शुरू हो जाएगा। यूपी रेरा में रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिपआगरा टाउनशिप: ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप में आधी जमीन की खरीद प्रक्रिया पूरी होते ही सपनों के घर की बुकिंग शुरू हो जाएगी। 138 हेक्टेयर में 50 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। 20 हेक्टेयर जमीन और खरीद होगी। जिसके बाद पहला चरण का काम शुरू हो जाएगा। बाकी जमीन की खरीद के लिए बुधवार को शासन से 248 करोड़ रुपये की दूसरी आगरा विकास प्राधिकरण को मिल गई है।

विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर एडीए 30 साल बाद कोई नई आवासीय योजना लाया है। मुख्यमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना के लिए 10 महीने से कवायद चल रही है। ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर भूमि पर इसे विकसित किया जाएगा। एडीए अब तक 50 हेक्टेयर भूमि की खरीद पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। बाकी जमीन के लिए 242 करोड़ रुपये और मिलने से एक तरफ जमीन खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी।

Trending Videos

दूसरी तरफ नई टाउनशिप का एडीए यूपी रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करेगा। टाउनशिप की डीपीआर तैयार हो गई है। जमीन के लिए किसान सहमत है। ककुआ की भूमि पर एट्री गेट बनेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि अक्तूबर तक पहला चरण का काम शुरू हो जाएगा। जमीन पूरी खरीदी जाएगी। लेकिन काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में रेरा रजिस्ट्रेशन के बाद प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

नाम सुझाओ, 25 हजार का इनाम पाओ

नई टाउनशिप योजना का नाम क्या होगा, यदि आपके दिमाग में कोई नाम या सुझाव है। अगर वो एडीए को पसंद आया तो आप 25 हजार रुपये का इनाम तक जीत सकते हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि नाम सुझाने के लिए 25 सितंबर से 15 अक्तूबर तक सभी लोगों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन फॉर्म एडीए वेबसाइट व कार्यालय में उपलब्ध हैं। तीन नाम चयनित किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में 25 हजार रुपये, द्वितीय में 15 और तृतीय पुरस्कार में 10 हजार रुपये नकद व प्रशस्तिपत्र मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें