फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका: एडीए की संपत्तियां होंगी 5000 रुपये वर्ग मीटर तक महंगी, नई रेट लिस्ट तैयार

Tue, 27 Jun 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा

सार

एडीए की संपत्ति खरीदने की चाह रखने वालों के लिए बुरी खबर है। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, पेठा नगरी, ट्रांसपोर्ट नगर में सभी आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री जिलाधिकारी सर्किल रेट पर की जाएंगी। इसके लिए एडीए में नई रेट लिस्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की संपत्तियां 2000 से 5000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक महंगी होंगी। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, पेठा नगरी, ट्रांसपोर्ट नगर में सभी आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री जिलाधिकारी सर्किल रेट पर की जाएंगी। इसके लिए एडीए में नई रेट लिस्ट तैयार हो रही है।

विज्ञापन


जिले में 2017 से जमीनों का सर्किल रेट नहीं बढ़ा। पिछले साल 2022 में सर्वे हुआ था। जिसके बाद 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ने थे। लेकिन नहीं बढ़े। उधर, एडीए ने भी तीन साल से रेट नहीं बढ़ाए। वर्ष 2023-24 के लिए एडीए ने प्राधिकरण की सभी योजनाओं में संपत्तियों का बिक्री मूल्य वर्तमान डीएम सर्किल रेट के आधार पर तय करने का प्रस्ताव 140 वीं बोर्ड बैठक में रखा था। सर्किल रेट व एडीए के रेट में 2000 से 5000 रुपये तक अंतर है। यदि 2023-24 में डीएम सर्किल रेट बढ़ते हैं तो अंतर और अधिक हो जाएगा। तब प्रति वर्ग मीटर संपत्तियां 4000 से 8000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें -  बारिश न झेल सकी सड़कें: सीवर लाइन बिछाने के बाद जिन मार्गों की कराई मरम्मत,अब हाल है बेहद बुरा

विज्ञापन

दुर्बल व अल्प वर्ग भी होगा प्रभावित

दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लिए संपत्तियों का आवंटन एडीए लॉटरी सिस्टम से करता है। शासन से दुर्लभ आय वर्ग के लिए वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये और अल्प आय वर्ग के लिए 6 लाख रुपये निर्धारित है। डीएम सर्किल रेट के अलावा संपत्तियों पर 12 प्रतिशत फ्री होल्ड शुल्क देय होगा। संपत्तियां महंगी होने से उच्च व मध्यम आय वर्ग के अलावा दुर्बल व अल्प आय वर्ग भी प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें -  गजब का हाल: बिना डॉक्टर के ही ऑपरेशन, हो रहीं थीं जांचे; स्वास्थ्य विभाग की टीम रह गई हैरान
विज्ञापन

आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों का रेट चार्ट

योजना- संपत्ति प्रकार- आय श्रेणी- वर्तमान रेट- 12% फ्री होल्ड शुल्क- प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट

ताजनगरी- आवासीय- दुर्बल व अल्प वर्ग- 11550 रुपये प्रति वर्ग मी.- 1386 रुपये प्रति वर्ग मी.- 15000 रुपये प्रति वर्ग मी.
ताजनगरी- आवासीय- अन्य आय वर्ग- 13200 रुपये प्रति वर्ग मी.- 1584 रुपये प्रति वर्ग मी.- 15000 रुपये प्रति वर्ग मी.

शास्त्रीपुरम- आवासीय- दुर्बल व अल्प वर्ग- 11550 रुपये प्रति वर्ग मी.-1386 रुपये प्रति वर्ग मी.- 17000 रुपये प्रति वर्ग मी.
शास्त्रीपुरम- आवासीय- अन्य आय वर्ग- 12100 रुपये प्रति वर्ग मी.- 1452 रुपये प्रति वर्ग मी.- 17000 रुपये प्रति वर्ग मी.

ताजनगरी- व्यावसायिक- सभी आय वर्ग- 28381 रुपये प्रति वर्ग मी.- 3406 रुपये प्रति वर्ग मी.- 30000 रुपये प्रति वर्ग मी.
शास्त्रीपुरम- व्यावसायिक- सभी आय वर्ग- 26181 रुपये प्रति वर्ग मी.- 3141 रुपये प्रति वर्ग मी.- 34000 रुपये प्रति वर्ग मी.

पेठा नगरी- व्यावसायिक- सभी आय श्रेणी- 13666 रुपये प्रति वर्ग मी.- 1640 रुपये प्रति वर्ग मी.- 17000 रुपये प्रति वर्ग मी.
ट्रांसपोर्ट नगर- व्यावसायिक- सभी आय श्रेणी- 27000 रुपये प्रति वर्ग मी.- 3240 रुपये प्रति वर्ग मी.- 29500 रुपये प्रति वर्ग मी.

ट्रांसपोर्ट नगर- व्यावसायिक भूखंड- सभी आय श्रेणी- 32000 रुपये प्रति वर्ग मी.- 3840 रुपये प्रति वर्ग मी.- 32500 रुपये प्रति वर्ग मी.
चल रहा है सर्वे

सर्किल रेट को लेकर सर्वे चल रहा है। कुछ बिंदुओं पर निर्णय होना शेष है। एडीए की संपत्तियां डीएम सर्किल रेेट पर निष्पादित होंगी। संपत्तियों की कीमत में बहुत अधिक अंतर नहीं आएगा। - चर्चित गौड़, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें