फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नर्मदापुरम में एडीए को नहीं मिले भूखंडों के खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रहनकलां और रायपुर में ग्रेटर आगरा के तहत विकसित हो रहे नर्मदापुरम में भूखंडों के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को खरीदार नहीं मिले। 718 भूखंड रिक्त हैं। 571 आवेदन आए हैं। इनमें भी 147 निरस्त हो गए। इस तरह अब दूसरे चरण में फिर भूखंड बिक्री के लिए एडीए आवेदन आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन

इनर रिंग रोड के पास एडीए 450 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा बसाएगा। इसमें दस टाउनशिप बनेंगी। नदियों के नाम पर टाउनशिप के नाम रखे गए हैं। पहले चरण में एडीए ने 29 जून से 29 जुलाई तक नर्मदापुरम के 718 और गंगापुरम के 908 भूखंडों की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। गंगापुरम में तो खरीदारों ने रुचि दिखाई लेकिन नर्मदापुरम से मोहभंग रहा। स्वतंत्रता सेना, सांसद-विधायक और अन्य आरक्षित श्रेणी में भी किसी ने आवेदन नहीं किया। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। दूसरे चरण में रिक्त भूखंडों की बिक्री के लिए दोबारा पंजीकरण खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें