फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुराने शहर के नए निर्माणों की आज से जांच करेगी एडीए की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छत्ता वार्ड के भैरों बाजार में निर्माणाधीन साइट पर पुरानी इमारत गिरने की घटना से आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) प्रशासन की नींद टूट गई है। लापरवाही से सबक लेते हुए एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने प्राधिकरण की सचिव श्रद्धा शाण्डिल्यायन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

कमेटी पुराने शहर के उन सभी निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेगी, जहां कृष्णा मेट्रो मॉल की तरह पुरानी इमारतों को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है। जांच कमेटी पुराने हिस्से को छोड़कर निर्माण को चिह्नित करेगी। साथ ही सुरक्षा उपाय व बेसमेंट खोदने और उससे आसपास की इमारतों को पड़ने वाले फर्म की जांच करेगी।
एडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले निर्माणों को न केवल सील किया जाएगा, बल्कि संबंधित डेवलपर्स के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें, छत्ता वार्ड के भैरों बाजार क्षेत्र में कृष्णा मेट्रो मॉल के निर्माण स्थल पर पुरानी बिल्डिंग धराशायी हो गई थी। भूखंड संख्या- 8/390 और 8/390/1 पर 4488.99 वर्गमीटर क्षेत्र में मानचित्र संख्या एडीए/बीपी/24-25/0232 स्वीकृत था।
विज्ञापन

नियमानुसार, निर्माणकर्ता किरधा अर्थ डेवलपर्स और कृष्णा भू विकास को सेट-बैंक एरिया खाली करने के लिए पुरानी बिल्डिंग को पहले ही पूरी तरह ध्वस्त करना था लेकिन उसने कुछ हिस्सा छोड़कर बाकी में निर्माण शुरू कर दिया। इसकी वजह से बची इमारत गिर गई। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगी पड़ताल
असुरक्षित खुदाई: बेसमेंट खोदते समय आसपास की पुरानी इमारतों की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए?
नक्शा उल्लंघन: क्या पुराने ढांचे को जानबूझकर नक्शे के विपरीत खड़ा रखा गया है?
भौतिक सत्यापन: पुराने शहर के संकरे इलाकों में चल रहे अन्य निर्माणों की भौतिक स्थिति क्या है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें