फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वंशिका टाउन फेज एक और दो में चला एडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
वंशिका टाउन ने ध्वस्तीकरण करता एडीए का बुलडोजर स्त्रोत एडीए
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ताजगंज-प्रथम वार्ड में अभियान चलाया। देवरी रोड स्थित दो अवैध कॉलोनियों में प्राधिकरण के सचल दस्ते ने भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन


ताजगंज के पचगई खेड़ा, देवरी रोड पर शिव संगम गार्डन के सामने नवल किशोर अग्रवाल द्वारा विकसित की जा रही दो आवासीय कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कारवाई की गई। यहां वांशिका टाउन-1 में लगभग 2500 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी और वांशिका टाउन-2 में लगभग 1800 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली ने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से भूखंड काटे जाने के कारण धारा-27 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें