शारदा सिटी पर चला एडीए का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को ताजगंज जोन में दो जगह कार्रवाई की। नोटिस के बाद भी निर्माण जारी रखने पर शारदा सिटी कॉलोनी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। ताज के 500 मीटर दायरे में बन रहीं दो दुकानें सील कीं। इसके अलावा खंदारी परिसर में निर्माण कार्य पर ऐतराज जताते हुए कुलपति के नाम नोटिस चिपकाया।