फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लव’ की हीरोइन ने देखी मुहब्बत की निशानी

Wed, 30 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अभ्‍ा‌‌‌िनेत्री रेवती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 सिनेमा के पर्दे पर सलमान खान के साथ फिल्म ‘लव’ करने वाली अभिनेत्री और निर्देशक रेवती ने मंगलवार शाम को मुहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। टू स्टेट्स और मार्गरीटा विद स्ट्रा जैसी फिल्मों में दिखीं रेवती ने डेढ़ घंटा ताज में बिताया और मडपैक के साथ केमिकल ट्रीटमेंट को लेकर उत्सुकता जाहिर की। फिल्म क्वीन का तमिल और तेलगू में रीमेक बनाने की तैयारी कर रहीं रेवती ने ताज को लेकर अपनी आगामी फिल्म में कुछ दृश्य रिकार्ड करने के संकेत दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार और प्रोटोकॉल कर्मचारियों के साथ ताजमहल पहुंची रेवती ने ताजमहल का दीदार तो किया ही, फिल्मों के शॉट के लिहाज से भी ताज का भ्रमण किया। शाम को सुनहरी आभा लिए ताज के साथ रेवती ने कई सेल्फी लिए। दक्षिण भारत के पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। 49 वर्षीय रेवती 67 तमिल, 29 मलयालम, 14 तेलगू, 10 हिंदी और 2 कन्नड़ फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुकी हैं और फिर मिलेंगे जैसी फिल्म का निर्देशन भी कर चुकी हैं। हिंदी में वह लव, मुस्कराहट, निशब्द, दिल जो भी कहे, डरना मना है, तर्पण और धूप फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें