फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा के स्पर्श की फिल्म की ऑस्कर में एंट्री, सुबह-सुबह मिली खबर.... परिवार में खुशियों का माहौल

Tue, 24 Sep 2024 07:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रहने वाले अभिनेता स्पर्श की फिल्म की ऑस्कर में एंट्री हो गई है। सूरज की पहली किरण के साथ खबर मिली तो परिवार में खुशियों का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
मां रागिनी के साथ स्पर्श श्रीवास्तव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2024 में आई फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवार्ड 2025 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री मिल गई है। इस फिल्म में आगरा के स्पर्श श्रीवास्तव ने भी अभिनय किया है। बचपन से अभिनय का जुनून और अलग पहचान बनाने का सपना लेकर आग बढ़ रहे स्पर्श श्रीवास्तव का सपना सच होने जा रहा है। 

विज्ञापन


सुबह-सुबह फिल्म के ऑस्कर अवार्ड 2025 में चुने जाने की खबर मिली तो स्पर्श के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। हालांकि खबर मिलने के बाद ही स्पर्श को मुंबई किसी प्रोजेक्ट के लिए जाना पड़ा। लेकिन, मां रागिनी ताजनगरी में ही रह कर रिशेतदारों के साथ खुशियां बांटने में लगी हुई हैं।

स्पर्श की मां रागिनी ने बताया कि उनके और स्पर्श के पास एक साथ फोन आया। अलग-अलग लोगों से इसकी जानकारी दी। मुझे मेरे रिश्तेदारों ने फोन करके बताया। स्पर्श को फिल्म के प्रोडक्शन वालों ने फोन करके बताया। स्पर्श के लिए यह फिल्म बड़े पर्दे की पहली फिल्म है। बेटे का सपना अब पूरा होने जा रहा है। 

वैसे तो बेटे स्पर्श की दो-तीन फिल्म ओटीटी पर आ चुकी हैं। लेकिन, 'लापता लेडीज' में स्पर्श के अभिनय ने पूरी जिंदगी को बदल दिया है। अब ऑस्कर के लिए नामांकित होना सोने पर सुहागा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से स्पर्श को काम भी बहुत मिल रहा है। इस फिल्म का नाम ऑस्कर अवार्ड के लिए जाना, सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने इस फिल्म में बहुत ही मेहनत की है। अब स्पर्श की दुपहिया वेब सीरीज आने वाली है।
 

जमीनी हकीकत की फिल्मों में अभिनय से मिली पहचान

मां ने बताया कि वर्ष 2010 में चक धूम-धूम के विजेता बने। इसके बाद एक सीरियल में काम किया। लेकिन, जामतारा वेब सीरीज में अपनी छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी। अमेजॉन प्राइम पर 'ए वतन मेरे वतन' मूवी में भी काम किया। इस फिल्म में सारा अली खान, इमरान हाशमी के साथ स्पर्श श्रीवास्तव भी हैं। जामतारा-2 भी आ चुकी है। इसके अलावा वह सिंगर और कंपोजर भी हैं। अब तक वह सात गाने बना चुके हैं। सभी रिलीज हो चुके हैं।
 
विज्ञापन

'लापता लेडीज' फिल्म में निभाया दीपक का किरदार 

फिल्म लापता लेडीज में दो महिलाओं की कहानी है। जो शादी के बाद लापता हो जाती हैं। इस फिल्म की कहानी सूरजमुखी गांव में रहने वाले दीपक का किरदार स्पर्श श्रीवास्तव ने निभाया है। फिल्म में अपनी नई ब्याही पत्नी फूल (नितांशी गोयल) को उसके गांव से विदाकर पहली बार ससुराल ले जा रहा होता है। घूंघट के चक्कर में अपनी पत्नी फूल को ट्रेन में छोड़ दूसरी महिला को घूंघट में घर लेकर आ जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें