फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 19 दिन बाद फिर बढ़ा संक्रमण, 24 घंटे में दो नए मरीज मिले

Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पिछले तीन सप्ताह से लगातार शहर में संक्रमण स्थिर था। प्रत्येक तीन से चार दिन बाद एक मरीज मिल रहा था। आखिरी बार छह जुलाई को दो मरीज मिले थे। अब रविवार को दो मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार को 19 दिन बाद फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया। पिछले 24 घंटे में दो नए मरीज मिले हैं। 6,934 लोगों की कोरोना जांच की गई है। तीन नए मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में 23 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 456 संक्र्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 13.48 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें 25,722 मरीजों में से 25,243 ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.13 फीसदी है। 

जिला प्रशासन ने दोबारा संक्रमण बढ़ने की आशंका जाहिर करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सलाह दी गई है कि बिना मास्क के लोग घर से बाहर नहीं निकलें। भीड़-भाड़ और सार्वजनिक जगहों पर उचित दूरी बनाकर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 हजार डोज मिले, 66 केंद्रों पर होगा टीकाकरण 
सोमवार को 66 केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 24 हजार डोज मिल गए हैं। सुबह 10 बजे से टीके लगाए जाएंगे। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि चार हजार डोज कोवाक्सिन कंपनी और 20 हजार डोज कोविशील्ड कंपनी की हैं। 

66 केंद्रों पर दो-दो बूथ बनाए हैं। देहात में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगेंगे। 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए दो दिन के लिए स्लॉट बुक किए हैं, जो दो से ढाई घंटे में ही बुक हो गए हैं। 45 से अधिक उम्र वाले लोगों का मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीकाकरण होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें