फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में राहत : 72 घंटे में मिला एक कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मरीज रह गए 38

Mon, 12 Jul 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के लिए राहत की खबर है। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 40 से नीचे पहुंच गई है। तीन दिन में सिर्फ एक मरीज मिला है। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तीसरे दिन यानी 72 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक नया मरीज मिला है। बीते 24 घंटे में तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 38 सक्रिय मरीज रह गए हैं। वहीं अब तक 455 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रविवार को 24 घंटे में 7865 लोगों की जांच की गई। जिनमें एक मरीज मिला है। जिले में अब तक 12.60 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25716 मरीज मिले हैं। जिनमें तीन नए सहित कुल 25223 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जिला प्रशासन ने संक्रमण थमने के बाद सोमवार से रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की छूट बढ़ाई है। परंतु सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोगों के जाने की मनाही है। मास्क व उचित दूरी का पालन सख्ती से करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की 12 हजार डोज आईं
ताजनगरी को वैक्सीन के 12 हजार डोज मिले हैं। सोमवार को 62 बूथों पर टीकाकरण होगा। इसमें से 44 बूथ शहर में और देहात में 18 सामुदायिक केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को डोज नहीं आए थे। पूर्व के बचे हुए डोज शनिवार को लगाए गए। अब सोमवार के लिए 12 हजार डोज मिल गए हैं, लेकिन 218 के मुकाबले 62 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा। 

हर बूथ पर 250 लोगों के टीकाकरण के लिए डोज उपलब्ध कराए जाएंगे। 150 डोज ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए हैं। 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 100 डोज उपलब्ध कराए हैं।
 
दो दिन के लिए स्लॉट हुए बुक
रविवार को 18 से 44 साल की उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए स्लॉट खोला गया। तीन घंटे में ही स्लॉट बुक हो गए। बाकी के पांच दिन के लिए स्लॉट डोज आने के बाद खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें