फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में अलर्ट: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बढ़ी सुरक्षा, एनएसजी ने बांकेबिहारी मंदिर की परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 12 Jul 2021 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

लखनऊ में एटीएस ने अल-कायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद यूपी के कई शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।   
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों और स्थलों पर भी कड़ा पहरा किया गया है। शनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की स्पेशल टीम ने रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में प्रवेश करने वालों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। हालांकि प्रतिदिन तलाशी के बिना कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाता, लेकिन अब सख्ती और बढ़ा दी गई है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि लखनऊ में अलकायदा के आतंकी पकड़े जाने के बाद मंदिर और प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

एनएसजी ने परखी बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा को परखने को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की स्पेशल टीम वृंदावन पहुंची। टीम ने मंदिर की व्यवस्था ओ को समझा है। लखनऊ में एटीएस द्वारा पकड़े गए दो आतंकियों ने यूपी में किसी बड़े हमले का खुलासा भी किया है। इससे वृंदावन के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

10 सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण 
वृंदावन का प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर लंबे समय से आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल रहा है। गृह मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी पूर्व में किया जा चुका है। 2017 में मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम ने मंदिर का कई बार बारीकी से निरीक्षण किया था। इन्हीं परिस्थितियों में एनएसजी की 10 सदस्यीय टीम ने मंदिर का बारीकी से निरीक्षण किया। 

मंदिर के सभी एंट्री व एक्जिट पॉइंट को देखा। टीम ने मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ से होने वाले जमावड़े पर चिंता जाहिर की है। खासतौर पर मंदिर के आसपास संकरी गलियां व रिहायशी मकान भी चिंता जताते हुए बारीकी से देखा। एनएसजी की टीम के साथ मंदिर प्रबंधक व बांकेबिहारी पुलिस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा भी साथ रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें