एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर सीओ पहुंच गए थे। मगर, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सर्किल का फोर्स बुलाकर बवाल को रोका जा सकता था।
आगरा के पिनाहट में मंगलवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान के समर्थकों के बीच हुए बवाल के मामले में सीओ संजय रेड्डी पर गाज गिर गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें पिनाहट से हटाकर सीओ कार्यालय बना दिया है।
विज्ञापन
लापरवाही पर विभागीय जांच भी कराई जा सकती है। उनके स्थान पर सीओ पिनाहट दिनेश कुमार सिंह को बनाया गया है। अभी एसओ पर भी कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर सीओ पहुंच गए थे। मगर, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सर्किल का फोर्स बुलाकर बवाल को रोका जा सकता था। मामले में लापरवाही सामने आने के बाद उनको हटाकर सीओ कार्यालय बनाया गया है।
वहीं उनके स्थान पर सीओ कार्यालय दिनेश कुमार सिंह को भेजा गया है। सीओ संजय रेड्डी के खिलाफ जरूरत पड़ने पर विभागीय जांच भी कराई जाएगी। एसओ पिनाहट पर भी कार्रवाई हो सकती है।