फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृहकर वसूलने में बरती लापरवाही, नोटिस के बाद भी नहीं हुआ सुधार; तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज

Sat, 14 Mar 2026 08:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गृहकर वसूली में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। खराब प्रदर्शन पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हाउस टैक्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लक्ष्य के अनुरूप गृहकर वसूली न करने पर नगर निगम ने तीन कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। खराब प्रदर्शन के कारण इनके खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की गई है। कर संग्रह की समीक्षा बैठक में ताजगंज जोन में तैनात कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल और सलीम, लोहामंडी जोन के कर संग्रहकर्ता शैलेंद्र राठौर का प्रदर्शन सबसे खराब पाया गया। 
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि 12 मार्च तक 94 प्रतिशत कर वसूली हो जानी चाहिए थी, लेकिन तीनों ने वसूली नहीं की। वीरेंद्र चंदेल 20.31 प्रतिशत, शैलेंद्र राठौर 26.86 प्रतिशत और सलीम मात्र 17.39 प्रतिशत गृहकर की वसूली कर पाए हैं। तीनों को नोटिस भी दिए गए, लेकिन प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ। इसीलिए तीनों कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ नगर आयुक्त को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति की गई है।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कर वसूली नगर निगम के राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन कर संग्रहकर्ताओं का प्रदर्शन खराब पाया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें