फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकुल शिक्षकों को बताई कार्ययोजना, बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Fri, 23 Jan 2026 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और निपुण भारत लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें 27 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रस्तावित निपुण विद्यालय आकलन के बारे में कार्ययोजना साझा की गई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन सत्रों में आयोजन हुआ। बैठक में 16 विकास खंडों के कुल 605 संकुल शिक्षकों के सापेक्ष 456 उपस्थित हुए। डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बताया कि इस अवधि में कक्षा एक और दो के समस्त विद्यार्थियों का निपुण आकलन होगा। जिसमें डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से मूल्यांकन कराया जाएगा और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।


निपुण प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद गौतम ने बताया कि वर्तमान में करीब 50 प्रतिशत विद्यालय निपुण श्रेणी में हैं। आकलन में किसी छात्र के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर उसे निपुण माना जाएगा। यदि किसी कक्षा में 75 प्रतिशत विद्यार्थी निपुण पाए जाते हैं तो वह कक्षा निपुण घोषित होगी। कक्षा एक और दो दोनों निपुण होने पर विद्यालय निपुण कहलाएगा। इसी क्रम में 16 विकास खंडों के संकुल शिक्षकों को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें