फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई- अनियमितता के आरोप में पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-एटा रोड पर पेट्रोल पंप पर मिली अनियमितताओं के आरोप में संस्तुति के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। डीएम के निर्देशों के क्रम में की गई कार्रवाई पर पंप स्वामी का पक्ष जानने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब न मिला तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप राजपूत फिलिंग स्टेशन नदरई पर दो दिन पहले शिकायतकर्ताओं ने दूरभाष से शिकायत की थी कि डीजल में मिलावटखोरी की जा रही है। मामले में जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार की टीम भेजकर जांच कराई। जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए और नमूने लेने के बाद व्यवस्थाएं देखीं। यहां काफी गंदगी थी। पेट्रोल पंप पर हवा की व्यवस्था नहीं थी। मानक अपूर्ण थे।
इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संस्तुति के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डीजल लाइसेंस संख्या 169 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई क्े बाद खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

वर्जन-
- पेट्रोल पंप पर मिलावट खोरी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान तमाम अनियमितताएं भी पाई गईं। जांच टीम की आख्या के आधार पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। - सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें