फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में लापरवाही पर तीन सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले एवं संचारी रोग के खतरे के बाद भी ग्राम पंचायतों में सफाई को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। जिसके चलते तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 12 सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले की 423 ग्राम पंचायतों में इस समय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसकी हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। इस दौरान ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। जिसे गंभीरता से लिया गया। जिसके चलते ग्राम पंचायत होडलपुर सफाईकर्मी दिनेश कुमार, सलेमपुर बीबी की अंशू शर्मा, अमापुर विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत हंसपुर के पप्पू को निलंबित कर दिया गया।
जबकि उलाईखेड़ा के सत्यवीर, कादरगंज खाम के धर्मेंद्र कुमार, अभयपुर की उमा देवी, वीनपुर के नेत्रपाल, सुजानपुर के उमेश, वनुपुर के अमित कुमार, देवरी के सोनू, परपतापुर मुहम्मद खां के पुष्पेंद्र कुमार, खितौली के सरदार माजिद खां, तैयबपुर के सतीश चंद्र, मानपुर नगरिया के जसवीर, सराय जुन्नारदार की महादेवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने कहा कि सफाईकर्मी ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था मेें लापरवाही न बरतें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें