मैनपुरी। सरकारी महकमों में लापरवाह कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने काम शुरू हो चुका है। बुधवार को एसपी की अध्यक्षता में बने पैनल ने ऐसे ही तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा से बाहर किया। पैनल ने 174 पुलिसकर्मियों की सूची पर विचार करने के बाद निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सरकारी महकमों में 50 वर्ष की आयु पार कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस महकमे में भी एसपी अजय शंकर राय की अध्यक्षता में बनाए गए पैनल ने ऐसे 174 पुलिसकर्मियों के नाम की सूची तैयार की थी। कार्य में शिथिलता और चरित्र पत्रावली की जांच आदि के आधार पर आरक्षी राजेंद्र शर्मा, सुखवीर और चंद्रपाल को पुलिस सेवा से बाहर कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि तीन माह का वेतन एकमुश्त भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी सुविधाएं भी मिलेंगी, लेकिन पुलिस सेवा से अब सेवानिवृत्त किया जा चुका है। सेवानिवृत्त किए गए पुलिसकर्मी आदेश न मानने, बिना बताए लंबी छुट्टी पर जाने के कारण भी कार्रवाई की जद में आए हैं।