फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : आगरा में 12 बोगस फर्मों से पकड़ी गई 19.5 करोड़ रुपये की कर चोरी, देखिए इनकी सूची

Tue, 02 Mar 2021 01:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock
विज्ञापन
राज्य जीएसटी विभाग ने 12 ऐसी बोगस फर्मों का पता लगाया है जिनसे फर्जी बिलों के जरिए 19.5 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई। इन फर्मों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर रोक लगा दी गई है। इनसे 19.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इनमें से आठ फर्मों ने लोहा और स्टील के कबाड़ को खरीदने और बेचने के बिल लगाए थे। सभी बोगस फर्में पिछले पांच महीने में पंजीकृत कराई गईं हैं।
विज्ञापन


आईटीसी क्लेम की जांच के दौरान पाया गया कि जो फर्में चार से पांच महीने पहले ही पंजीकृत हुई हैं, उन्होंने करोड़ों का कारोबार दिखाया है। इसके बाद फर्मों की मौके पर जाकर जांच की गई तो ये मौजूद नहीं मिलीं। इससे साबित हो गया कि ये बोगस फर्में हैं।

आगरा: नाबालिग को अगवा कर ऑटो से ले गया था युवक, शातिर ने की थी पूरी तैयारी, पुलिस को मिले अहम सुराग
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर द्वितीय विशेष अनुसंधान शाखा डीएन सिंह ने बताया कि फर्मों की आईटीसी ब्लॉक कराने के साथ ही 19.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनके पंजीकरण का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। फर्मों के मालिकों को नोटिस भेजकर जुर्माने की वसूली की जाएगी।
Trending Videos

फर्जी बिलों से नकली और नशे की दवाओं की तस्करी भी
फर्जी बिलों का खेल नकली और नशे की दवाओं की तस्करी में भी चल रहा है। ड्रग विभाग की जांच में इसका खुलासा हो चुका है। ये बिल जीएसटी अफसरों को दिए जा चुके हैं। इनकी जांच चल रही है। जीएसटी विभाग 500 दवा गोदामों की पड़ताल भी कर रहा है।

पिछले साल 89 फर्मों पर 40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया पर वसूली नहीं हुई
पिछले साल जुलाई में 89 बोगस फर्में पकड़ी गईं थीं। इन पर 40 करोड़ रुपये का जुर्माना और टैक्स लगाया गया था। इनके द्वारा 100 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ली जा चुकी थी। राज्य जीएसटी विभाग ने 10.5 करोड़ रुपये की आईटीसी ब्लॉक कर दी थी।

इसके अलावा इन फर्जी फर्मों से कारोबार करने वाली 245 फर्मों को चिह्नित किया गया था। लेकिन 40 करोड़ रुपये का जुर्माना अब तक जमा नहीं हुआ है। एडिशनल कमिश्नर द्वितीय विशेष अनुसंधान शाखा डीएन सिंह ने बताया कि बोगस फर्मों से जुर्माना नहीं मिलने पर अब इन फर्मों जरिए कारोबार करने वाली असली फर्मों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

बोगस फर्म
1. जय भवानी इंटरप्राइजेज (लोहा और स्टील)
2. ओजस्वी इंटरप्राइजेज (कागज)
3.  शिवबाबा इंटरप्राइजेज (लोहा और स्टील)
4. सारथी एडिबल ऑयल  (खाद्य तेल और वनस्पति घी)
5. एके इंटरप्राइजेज (लोहा और स्टील)
6. अमन ट्रेडिंग कंपनी (लोहा और स्टील)
7. शिव ट्रेडिंग कंपनी (बैटरी और लेड स्क्रैप)
8. सनराइज सेल्स एजेंसी (लोहा और स्टील)
9. वेदांत ट्रेडिंग कंपनी (मेवे, तेल और केक)
10. संदेश गोयल ट्रेडर्स (लोहा और स्टील)
11. सुदेश गोयल ट्रेडर्स (लोहा और स्टील)
12. एनके आयरन एंड ग्रिट ट्रेडर्स (लोहा और स्टील)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें