फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिसकर्मी की गलती नहीं, फिर भी सजा...एसीपी ने जड़ा तमाचा, फिर उल्टा उसे ही करा दिया निलंबित

Sat, 05 Apr 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी पुलिस में चालक के पद पर तैनात सिपाही को जल्दी घर जाने के लिए छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। एसीपी ने उसे चाटा जड़ दिया। इतना ही नहीं अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की, बल्कि उल्टा उसे ही निलंबित कर दिया। 
 
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में सिटी जोन के एक सर्किल में अनुशासन तार-तार हो गया। एक एसीपी ने अपने चालक को तमाचा जड़ा तो वह भी आपा खो बैठा। शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर चालक को निलंबित कर मामला दबा दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: वक्फ बिल पास होने के बाद पहला जुमा, आगरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से हुई निगरानी


 

पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाना था, इसलिए जाना था जल्दी घर
बताया गया कि घटना वाले दिन अधिकारी के चालक को जल्दी घर जाना था। उसे पत्नी को डॉक्टर को दिखाना था। उसने अधिकारी से जल्दी घर जाने की अनुमति मांगी। अधिकारी का पारा चढ़ गया। गाली गलौज करने लगे। चालक ने चेतावनी दी। एसीपी ने चालक को तमाचा जड़ दिया। चालक भी आपा खो बैठा। 

ये भी पढ़ें -  Chaitra Navratri 2025: अष्टमी 5 अप्रैल को सुबह सात बजे तक...कब है नवमी? जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त



 
विज्ञापन

चालक को कर दिया निलंबित
एसीपी उसे पकड़कर थाने ले गए। पता चलने पर पुलिस लाइन से टीम पहुंची और चालक का मेडिकल कराने के बाद लाइन में आमद कराई। एसीपी ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर चालक को निलंबित कर दिया गया। अब यह मामला चर्चा में बना हुआ है। एसीपी इसके पहले भी विवाद में घिर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें -  Agra: जलती चिता से निकाली गई विवाहिता की लाश...दो साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया ये आरोप

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें