फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक्मे बना विजेता

विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से अंतर-महाविद्यालय महिला एवं पुरुष पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सिकंदरा विजेता और छलेसर कैंपस उपविजेता रहा। शुभारंभ उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
पुरुष वर्ग 59 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रपाल ने स्वर्ण, ⁠विष्णु ने रजत और अमित ने कांस्य पदक जीता। 66 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील ने स्वर्ण, ⁠होशियार ने रजत व ⁠प्रिंस ने कांस्य पदक जीता। 74 किलोग्राम भार वर्ग में देवेश ने स्वर्ण,⁠ गौरव ने रजत व सुरजीत ने कांस्य पदक जीता। 83 किलोग्राम भार वर्ग में ⁠आकाश ने स्वर्ण, ⁠दीपेंद्र ने रजत व ⁠आदित्य ने कांस्य जीता। 93 किलोग्राम भार वर्ग में ⁠आनंद ने स्वर्ण, ⁠रोहित ने रजक व ⁠मोनू ने कांस्य जीता। 105 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव⁠ ने स्वर्ण, ⁠सौरभ ने रजत व ⁠हरिवंश ने कांस्य पदक जीता। 120 किलोग्राम भार वर्ग में ⁠नूतन ने स्वर्ण, 120 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में वीरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता।
विश्वविद्यालय खेलकूद विभाग के निर्देशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. गिरीश दिवाकर व सचिन कुमार ने किया। आयोजक सचिव शालू गुप्ता ने धन्यवाद दिया। पर्यवेक्षक डॉ. धनंजय सिंह, चयनकर्ता डॉ. रवि शंकर, निर्णायक हरदीप सिंह हीरा एवं हरीश धारिया रहे। इस दौरान डॉ. महेश फौजदार, मुकेश दिवाकर, संदीप ठाकुर, बीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें