फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर की छत पर सोते परिवार पर डाला तेजाब, मां-बेटी सहित चार झुलसे, हिरासत में आरोपी

Mon, 09 May 2022 11:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना शाहगंज के कोलिहाई मोहल्ले में रविवार रात को छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब डाल दिया गया। इससे चार लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने एक युवक पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के कोलिहाई मोहल्ले में ऑटो चालक असलम के परिवार पर रविवार रात दो बजे छत पर सोते समय तेजाब फेंक दिया गया। इसमें चालक की पत्नी रेशमा (38), बेटी इलमा (18), बेटा साहिल (16) और भाई फुरकान बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर पास ही सो रहे असलम और दो बेटे जाग गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने झुलसे चारों लोगों को जिला अस्पताल और एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। शक के आधार पर पड़ोसी कल्लू को हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


असलम ने पुलिस को बताया कि छह भाई और माता-पिता एक ही मकान में रहते हैं। उनका कमरा पहली मंजिल पर है। रविवार रात को 11 बजे परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर छत पर सोने गए थे। असलम के मुताबिक, रेशमा और इलमा एक पलंग पर, जबकि बगल में दूसरे पर फुरकान और साहिल सो रहे थे। असलम तीसरे पलंग पर अकेले थे। बाकी दो बेटे साबिर और शाहरुख भी अलग सो रहे थे। उनके बराबर से ही कल्लू का मकान है। दोनों की छत मिली हुई हैं। पड़ोस में बने अन्य मकानों की छत नीचे हैं।

रात करीब दो बजे हुई घटना

रात तकरीबन दो बजे रेशमा, इलमा, शाहरुख और साहिल चीखने लगे। इस पर असलम और उसके दोनों बेटे जाग गए। चारों के कपड़ों से धुआं निकल रहा था, जबकि जलन से तड़प रहे थे। वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर सभी को क्या हुआ। चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। वहीं मोहल्ले में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन

असलम ने थाना शाहगंज पर सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेशमा और इलमा को एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उनके चेहरे, हाथ, आंख और सीने पर तेजाब गिरने से त्वचा जल गई। शाहरुख और साहिल भी झुलस गए हैं। हालांकि उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों के कमर के नीचे का हिस्सा जल गया। छत पर पलंग की निबाड़ जली हुई थी। वहीं दो स्टील के छोटे गिलास भी मिले, जिनसे तेजाब फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य संकलन भी कराया। 

आरोपी की पत्नी को ले गया था ऑटो चालक का भाई

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि असलम की पत्नी, बेटी, भाई और बेटा तेजाब डालने से झुलसे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कल्लू को हिरासत में ले लिया गया। तकरीबन दस साल पहले कल्लू की पत्नी को असलम का भाई इरफान अपने साथ ले गया था। दोनों अहमदाबाद में रह रहे हैं। इसको लेकर रंजिश की बात सामने आई है। इसमें ही तेजाब डालने का आरोप लगाया गया है।

दहशत में परिवार के लोग

घटना के बाद असलम का परिवार दहशत में है। उसका कहना था कि कल्लू अपराधी है। जेल भी जा चुका है। डर की वजह से मोहल्ले में कोई उसके खिलाफ नहीं बोलता है। असलम की पत्नी और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। अब उसे एक ही चिंता सता रही कि दोनों इलाज कैसे कराएंगे। मोहल्ले के लोग भी घटना के बाद दहशत में आ गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें