फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोका सांसद की रिश्तेदार का विजय जुलूस

Mon, 08 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास खंड अछनेरा से गायत्री देवी की जीत के बाद रविवार शाम को पनवारी गांव में उनके समर्थकों ने जुलूस निकालने की तैयारी कर ली। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बैंडबाजा जब्त कर लिया। इस दौरान समर्थकों के पास से मिली रायफल और एक पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

सांसद चौधरी बाबूलाल के भाई महाराज सिंह की पत्नी गायत्री देवी की जीत के बाद पनवारी में बड़ी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए। वह विजय जुलूस निकालने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी पर सिकंदरा थाने की पुलिस पहुंच गई। आसपास के थानों की भी फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने जुलूस को आगे नहीं जाने दिया। समर्थकों के पास से 315 बोर की रायफल और 32 बोर की पिस्टल को जब्त कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि असलाह लाइसेंसी हैं, जोकि कृष्णवीर के नाम पर हैं।

मतदान के दौरान आई तकरार की नौबत
अछनेरा। विकास खंड कार्यालय पर मतदान के दौरान कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई। प्रशासन ने भरतपुर रोड की दुकानों एवं सब्जी मंडी को बंद करा दिया था। थाने से ब्लॉक तक चार स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाकर सघन तलाशी के बाद ही वोटरों को आगे जाने दिया गया। पहले पूर्वाह्न 11 बजे से भाजपा समर्थित गायत्री देवी के वोटर आधा दर्जन गाड़ियों से वोट डालने पहुंचे। बाद में दोपहर साढे़ बारह बजे सपा प्रत्याशी शीला देवी के वोटर आधा दर्जन गाड़ियों से वोट डालने गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी को मतदान स्थल से बाहर भेज दिया गया। इसे लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार और सांसद पुत्र चौधरी रामेश्वर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें