फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच साल से वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 02:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल से वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-2019 में पैरोल पर आने के बाद हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पांच साल से एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2019 में पैरोल पर आने के बाद से ही बंदी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चल रहा है। शनिवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के साथ एक सिद्धदोष बंदी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सीओ ने बताया कि गांव ललखुरिया निवासी ओमप्रकाश एक सिद्धदोष बंदी है। वर्ष 2019 में वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर काफी प्रयास किए। कई स्थानों पर दबिश दी गई। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था। शनिवार को पांच साल से वांछित चल रहे ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें