फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार गईं नाबालिग बहनें हुईं लापता

Mon, 01 Apr 2024 02:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार गई नाबालिग बहनें हुईं लापता
विज्ञापन





किशनी। थाना क्षेेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनें घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थीं। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परेशान परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां जिनकी उम्र 15 और 17 वर्ष है। शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार खरीदारी के लिए जाने की बात कह कर निकलीं थीं। काफी समय बीतने के बाद जब पुत्रियां घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन परेशान हो गए। दोनों की तलाश शुरू की गई। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं लग सका। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। थाने पहुंच कर पुलिस से पुत्रियों को सकुशल ढूंढ कर लाने की मांग की है। सगी बहनों के लापता होने के मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें