वहां पर ट्रक खड़ा करके तीन दिन तक लगातार बलात्कार करते रहे। सोमवार सुबह ट्रक का एक अन्य ड्राइवर आया। उसके कहने पर पूर्व प्रधान ने एक गाड़ी बुलाकर महिला को कागारौल भेज दिया। घर पहुंचकर महिला ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने पूर्व प्रधान के घर जाकर शिकायत की, तो उसने महिला के भाई और पिता को पीट दिया। पीड़ित ने थाना कागारौल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भाई ने बताया कि सोमवार शाम को ही उन लोगों ने थाना कागारौल में तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने राजीनामा के लिए दबाव बनाया। मंगलवार जब पूर्व प्रधान को पता चला के उसके खिलाफ महिला ने तहरीर दे दी है तो मंगलवार को फिर पूर्व प्रधान ने पीड़ित महिला के परिजन के साथ मारपीट की।
पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी तथा मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचे जहां से वह निराश होकर लौट गए। थाना अध्यक्ष कागारौल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।