फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बन जफर ने की साजिश: विधवा से दोस्ती कर बनाए संबंध, हाथ में कलावा बांध देता रहा चकमा, ऐसे सामने आई सच्चाई

Fri, 28 Jul 2023 09:06 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

महिला लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली है। वह दो बच्चों की मां हैं। पति की मौत हो चुकी है। महिला ने शाहगंज पुलिस को बताया कि जफर अली ने उससे राहुल गुप्ता बनकर दोस्ती की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफर से राहुल बने युवक ने एक विधवा से दोस्ती की। उसके साथ धर्मस्थलों पर जाने लगा। शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। पता चलने पर महिला ने थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला लोहामंडी क्षेत्र की है। दो बच्चों की मां हैं। पति की मौत हो चुकी है। महिला ने शाहगंज पुलिस को बताया कि जफर अली ने उससे राहुल गुप्ता बनकर दोस्ती की थी। वह मंदिर जाता था। हाथ में कलावा बांधता था। जाल में फंसाकर रुपये लेता रहता था, शारीरिक शोषण भी किया। हकीकत पता चलने पर उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अखंड भारत हिंदू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर से शिकायत की। संगठन के पदाधिकारी पीड़िता को थाना शाहगंज लेकर पहुंचे। केस दर्ज कराया। इसमें जफर अली के परिजन को भी नामजद किया है। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी जफर अली को जेल भेज दिया है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें