फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा कुरावली की रहने वाली एक युवती ने कस्बा करहल के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपी ने जिला अस्पताल बुलाया और शादी करने से मना करते हुए पिटाई की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरावली की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब पांच साल से उसका प्रेम प्रसंग करहल के गांव हविलिया के रहने वाले युवक से चल रहा है। शादी करने का झांसा देकर वह लगातार उनका यौन शोषण करता आ रहा था। जब भी शादी करने की बात कहती तो आज कल कह कर टरका देता था। जब काफी दबाव बनाया तो बुधवार को उसे जिला अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। इसकी सूचना उन्होंने फोन कर पुलिस को दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें