आगरा के किरावली में होटल में बुलाकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित पवन कुमार निवासी नौमील लक्ष्मीपुर मलपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।