फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक चार साल की मासूम के साथ मोबाइल दिखाने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को हुई उक्त घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

चार साल की मासूम बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का ही आरोपी युवक उसे मोबाइल दिखाने के बहाने एक घर में ले गया। आरोप है वहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजन ंने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव के पास ही देखा गया है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर भागने की फिराक में खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें