फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Fri, 12 Apr 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

-एलाऊ क्षेत्र में हुई है घटना, पति ने दर्ज कराई है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। महिला की शिकायत के तीसरे दिन पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो सका था।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि 20 मार्च को वह घर में अकेली थी। पति घर से बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी जितेंद्र घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अनुसूचित जाति के महिला के बयान आदि दर्ज किए गए। वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ लोग अंदर ही अंदर निपटाने की कोशिश में जुटे हैं। तभी तो अभी तक अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोप खुला घूम रहा है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूरी करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें