फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर अवैध खननकर्ताओं ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी राजस्थान से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू लेकर आ रहे थे। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
थाने में खड़ी बालू से लदी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में राजस्थान की ओर से आ रही बालूभरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने पर अवैध खननकर्ताओं ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद ट्रॉली खोलकर ट्रैक्टर ले भागे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक तमंचा और बाइक मिली है। 

विज्ञापन


थाना निबोहरा प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि राजस्थान की ओर से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने खल की मड़ैया घाट पर घेराबंदी की। उटंगन नदी के समीप पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, तो खननकर्ता ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। 

पुलिस ने एक किमी तक किया पीछा 
करीब एक किलोमीटर पीछा कर ट्रैक्टर पकड़ा गया तो करीब 20 लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। इस दौरान खननकर्ताओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ट्रॉली खोलकर ट्रैक्टर ले भागे। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रवींद्र सिंह, शिवकुमार निवासीगण सिधावली थाना राजाखेड़ा, धौलपुर और राम खिलाड़ी निवासी खल की मड़ैया थाना निबोहरा बताया। 
विज्ञापन


आरोपी रवींद्र सिंह के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने अवैध बालू से भरी ट्रॉली भी कब्जे में ले ली है। एसओ ने बताया कि मामले में तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें