अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस की शिकायत सिकंदरा निवासी विशाल भारद्वाज ने की थी। वह गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और जान का खतरा जताया था। मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने पिछले दिनों थाना नाई की मंडी में केस दर्ज कराया था। इसमें मोहम्मद जैद खान, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, शोभित चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर और मोहम्मद अरशद खान को नामजद किया। इसमें धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई है।
ये भी पढ़ें - UP: आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा...इसलिए दो दोस्तों ने 11 वर्षीय बालक को मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न
केस से पहले जांच में निरीक्षक ने पाया था कि कुछ आरोपियों ने लाइसेंस बनवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। विदेशी हथियार तक दर्ज कराए गए। मगर, किसी के पास खरीद के बिल नहीं हैं। केस दर्ज होने के बाद एक काॅपी एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि केस लिखने के लिए डीजीपी कार्यालय से पत्र आया था। इसमें निर्देश दिए गए थे कि विवेचना एसटीएफ के पास ही रहेगी। पुलिस को सहयोग करना होगा। कमिश्नरेट पुलिस विवेचना नहीं करेगी।
शिकायतकर्ता ने जताई थी आशंका
केस दर्ज होने के बाद भी शिकायतकर्ता ने पुलिस पर सवाल उठाए थे। कहा था कि ठीक से विवेचना होना मुश्किल है। मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी की अच्छी पहुंच का दावा किया गया। मगर, अब एसटीएफ के पास विवेचना जाने से आरोपियों की मुश्किल बढ़ सकती है। एसटीएफ को अब अपने ही निरीक्षक के साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करनी होगी।
ये भी पढ़ें - UP: 500 रुपये के लिए गई युवक की जान...दोस्त ने वापस मांगा उधार, मारपीट में ऐसे हुई माैत; चाैंकाने वाला खुलासा
कलेक्ट्रेट में एसटीएफ ने मांगे दस्तावेज
एसटीएफ के निरीक्षक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित असलहा बाबू के कार्यालय में जांच करने पहुंचे। उन्होंने फर्जी लाइसेंस से संबंधित मामले में कई दस्तावेज मांगे। सदर और ताजगंज क्षेत्र के असलहा धारकों के दस्तावेज मांगे हैं। एसटीएफ को सूचना मिली है कि शहर में कई पूंजीपतियों और अन्य ने विदेशी हथियार खरीद रखे हैं। उनके आरोपियों से भी संबंध रहे हैं। सभी हथियार अवैध हैं।
ये भी पढ़ें - UP: दर्दनाक हादसा...युवक के सिर पर से गुजर गया ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया, मंजर देख कांप गई रूह; लगा दिया जाम