मैनपुरी। शहर के पंजाबी कालोनी स्थित संपत्ति को धोखाधड़ी कर अपने नाम कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगरा निवासी महिला ने दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों को नामजद किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आगरा के एमजी रोड निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाबी कालोनी में उनकी संपत्ति है। आरोप है कि इसे दिल्ली के न्यू फ्रैंडस कालोनी निवासी रजीता कौर, चांदनी बेदी और अम्रता नागपाल ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा लिया है। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को लिखापढ़ी से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। पुलिस ने तीनों आरोपियो ंके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।