अमांपुर। क्षेत्र में एक युवक से नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ठगी करने का आरोपी कुर्की वारंट नोटिस के बाद भी कोर्ट आदेश की अवहेलना कर हाजिर नहीं हुआ। मामले में उपनिरीक्षक ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने की केस उसके खिलाफ दर्ज कराई है।
क्षेत्र के नगला मैय्या निवासी आदित्य से शास्त्री नगर कानपुर निवासी रजत वर्मा नौकरी दिलवाने के लिए 5.40 लाख रुपये पिछले वर्ष मार्च माह में ठग लिए थे। जिसकी रिपोर्ट आदित्य ने थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन जब वह गिरफ्तार नहीं हुआ तो कोर्ट से सम्मन जारी किया गया। कुर्की का नोटिस उसके घर पर पुलिस ने चस्पा किया गया। इसके बाद भी ठगी का आरोपी रजत कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
थाना प्रभारी ने मुकेश कश्यप ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार है। कुर्की की चेतावनी का वारंट चस्पा के बाद भी हाजिर न होने पर उसके खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवहेलना किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।