रेंज स्कीम लागू की गई, बार्डर पर बैरियर लगाए
पुलिस ने बदमाश का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। देर रात तक फरार गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस दीवानी और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जख्मी पुलिसकर्मी अनुज प्रताप ने अधिकारियों को बताया कि बदमाश के हाथ में रस्सा बंधा था। वह रस्सा सहित फरार हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ताकि यह देखा जा सके कि बदमाश किस गेट से बाहर निकले। किस वाहन से आए थे। दीवानी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जिस जगह घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
गैंगस्टर पर 20 से ज्यादा मुकदमे
विनय श्रोत्रिय इंटर रेंज गैंग आईआर-03 का गैंग लीडर है। आगरा, फिरोजाबाद और एटा में उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश ने भागने से पहले दीवानी में एक मोबाइल भी लूटा। सूचना पर जिले में नाकाबंदी कराई गई। आईजी आईजी नचिकेता झा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी सहित तमाम अधिकारी दीवानी आ गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर को अदालत में पेश किया जाना था। उसके 2-3 साथी पुलिसकर्मी को धक्का देकर उसे छुड़ा ले गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।