जालसाजी के आरोपी को थाने से छोड़ा
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने जालसाजी के एक मामले में आरोपी को पकड़ कर थाने लाई। शाम के समय उसे छोड़ दिया। प्रभारी ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। गांव बसई फिरोजाबाद निवासी संजीव कुमार ने कुर्रा थाने में शिव कुमार निवासी रंपुरा और इश्तियाक खां निवासी अहेरीपुर इटावा के खिलाफ जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले में शुक्रवार की रात पुलिस एक आरोपी इश्तियाक को पकड़ कर थाने लेकर आई। रात से उसे छुड़ाने के लिए पक्ष के लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए। शनिवार की शाम को उसे थाने से छोड़ दिया गया। इस बारे में जब प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह से जानकारी ली गई तो बताया कि इश्तियाक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ा गया है। संवाद
पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछुआ निवासी मनोज कुमार शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। बताया कि उसका भाई बिछवां में डीजे की दुकान किए था। 30 अक्तूबर को उसकी नामजद लोगों ने हत्या कर दी थी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब उसे ही परेशान कर रही है। शुक्रवार को उसे थाने बुलाया गया और पिटाई की। उस से रुपये की भी मांग की गई। कहा कि रुपये दे दे नहीं तो तुझे ही आरोपी बना देंगे। एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद