फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अनुसूचित जाति की किशोरी दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के रहने वाला एक अनुसूचित जाति का व्यक्ति परिवार के साथ करीब दो माह पहले शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के यहां किराए पर रह रहा था। 31 अक्तूबर की सुबह उसकी नाबालिग पुत्री मकान मालिक के पुत्र के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। उक्त मामले में एसपी विनोद कुमार के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल ईशन नदी पुल के पास मौजूद है। दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें