फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शरीफाबाद निवासी शबाना पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी आजम को रामगढ़ थाना पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। शबाना की उपचार के दौरान मौत होने के बाद आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।
रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम निवासी शरीफाबाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि चाची शबाना उस पर शक करती थी और कई बार बदसलूखी कर चुकी थी। जिसके कारण उसके मन में चाची के प्रति बहुत क्रोध था। वह चाची से बदला लेना चाहता था। आरोपी ने बताया कि 13 मई को जेब में चाकू रखकर शबाना की हत्या करने के उसके घर पहुंचा था। चारपाई का बहाना लेकर घर में घुसकर यह देखा कि घर मे कौन-कौन है।
मौका मिलते ही बोला हमला
इसके बाद वह छत पर भी चढ़कर गया, जहां चाचेरी बहन निशा व इल्मा के होने के कारण हत्या करने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वह बाहर निकल रहा था तो चाची शबाना भी मेरे पीछे-पीछे गेट तक आ गई और मौका मिलते ही उसने जेब से चाकू निकालकर शबाना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और पेट में कई बार चाकू से वार किए। इससे वह मौके पर ही गिर गई।
रिश्तेदारियों में रहा छिपकर
इस बीच मौका पाकर वहां से भाग निकला। कई दिनों तक अपनी रिश्तेदारियों में घूमता रहा। चाची की मौत की जानकारी होने पर शहर से बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड पर आया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।
ये बोले थानाध्यक्ष
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा की बढोत्तरी करके जेल भेज दिया गया है।