फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दी तहरीर

Thu, 17 Apr 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि मंगलवार की सुबह परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। उन्हें घर पर अकेला पाकर जेठ ने पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर गंदी हरकत करने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब इस बारे में सास और जेठानी को बताया तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खोखा हटाने को लेकर दी जा रही धमकी
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी रीता देवी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह कस्बा में इटावा रोड पर ओवर ब्रिज के पास खोखा रखे हुए हैं। खोखा पर परचून का सामान बिक्री कर वह परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। स्थानीय युवक उन्हें खोखा हटाने को लेकर धमका रहा है। न हटाने पर तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।




मोबाइल के विवाद में गर्भवती और परिजन को पीटा
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में आरोपियों ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद गर्भवती व परिजन को पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर श्याम बाबू ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि रविवार की रात मोबाइल को लेकर हुए विवाद को लेकर राजकुमार, अनिल, नीतेश व अंशुल ने दरवाजे पर आकर उनकी पिटाई की। चीख पुकार सुनकर गर्भवती पुत्री व अन्य परिजन को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें