फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गली में खरंजा-नाली न होने से लोग परेशान

Thu, 17 Apr 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में बाड़े बाली गली में खरंजा नाली न होने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के युवा मैनपुरी पहुंचकर डीएम अंजनी सिंह को एक प्रार्थना पत्र दिया। लोगों ने डीएम से गली में खरंजा और नाली बनवाने की मांग की है। लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गली में नाली के पानी की निकासी न होने के कारण और गली में खरंजा ने होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है। गली में कीचड़ और गंदा पानी हमेशा भरा रहता है। इससे आम जनमानस को और मुहल्ले में बने करीब 50 घरों के लोगों को निकलने में परेशानी होती है। गली में दो स्कूल भी संचालित हो रहे है। इससे छोटे-छोटे बच्चे गिर जाते हैं। इससे उन की स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। गंदा पानी भरने से बदबू और मच्छर पैदा हो रहे है। इससे मुहल्ले वासी रोगी हो रहे है। पिछले वर्ष में नगर में फैले डेंगू रोग से गली में सबसे अधिक डेंगू रोगी हुए थे। कई बार उपजिलाधिकारी घिरोर और तहसील समाधान दिवस एवं नगर पंचायत में प्रार्थना-पत्र दिए। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नही दिया। लोगों ने डीएम अंजनी कुमार सिंह लोगों ने डीएम से गली में खरंजा और नाली बनवाने की मांग की है। इस दौरान बारेलाल, महेश चंद्र, प्रमोद, नरेश, घनश्याम, सलमान, दीपक, राजेश वर्मा, नसरुद्दीन, मोनू, सोरवाल, आशांक, कमलेश, रमेश, ओप्रकाश, अवधेश, अभयप्रताप, वीरेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें