फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर कहासुनी, आरोपी ने पिता-पुत्र और ताऊ को पीटकर किया घायल; पुलिस कर रही जांच

Wed, 08 May 2024 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने पिता-पुत्र और ताऊ को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर पिता-पुत्र, ताऊ को लाठी डंडे से पीटा। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतुकपुर गोला गांव का है। गांव निवासी रोहित ने बताया कि बुधवार को गांव में चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गया था। वहां मौजूद गांव का एक व्यक्ति चारपाई पर बैठने को लेकर गाली गलौज करने लगा। मैंने विरोध किया तो मुझे पीटने लगा। 

मैंने घटना की जानकारी परिजन को दी। इस पर पिता रमेशचंद व ताऊ बनवारी पहुंचे। झगड़े का कारण पूछा तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान भाई, पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौहान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष के तीन लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें