फोटो।मंदिर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार स्रोत पुलिस
- फोटो : samvad
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव लालपुरा स्थित मां केला देवी मंदिर से चोरी करने के आरोपी को बुधवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की नथ तथा चार हजार रुपये मिले हैं।
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि गांव लालपुरा स्थित मां केला देवी मंदिर के पुजारी पोहप सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार को मंदिर से माता की सोने की नथ चोर चोरी कर ले गया था। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया था। बुधवार रात करीब पौने 11 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। लालपुरा चौराहे से पुलिस ने राजेंद्र उर्फ भोला निवासी लालपुरा थाना निबोहरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की सोने की नथ और चार हजार रुपये मिले। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में चोरी की घटना स्वीकार की।