फतेहपुर सीकरी। मुकेश कुमार पुत्र लालाराम निवासी चक बहनेरा, भरतपुर का मोबाइल फोन 13 अप्रैल को थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इस संबंध में उन्होंने संचार साथी के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन पीड़ित को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मुकेश ने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।