अभ्यर्थियों को जाल में फंसाते थे आरोपी
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जिस विभाग में भर्ती निकलती थी, उससे संबंधित अभ्यर्थियों को ढूंढ़ते थे। उन्हें 5 से 10 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। बताते थे कि परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर पास कराएंगे। नौकरी न लगने पर पूरा पैसा वापस देने की गारंटी भी देते थे। अन्य जिलों व राज्यों से भी आरोपियों के तार जुडे़ हुए हैं, जहां जाकर लोगों को नौकरी के नाम पर फंसाते रहे हैं।